प्रेंग्नसी मे गर्भ मे पल रहे बच्चे का वजन कैसे बढाएं|(What to eat For weight gain of baby in the womb)

Spread the love

हर माता पिता के लिए उनका शिशु सबसे खास होता है|  हर पल उन्हें उसके स्वास्थ और वजन को लेकर चिंता बनी रहती है|

आपको जैसे ही पता चलेकी आप गर्भवती हो चुकी है, तो अपने अजन्मे बच्चे की जरुरी विकास और वृध्दि के लिए अपने आहार एक्सरसाइज और लाइफस्टाईल पर ध्यान देना आवश्यक है| हर मॉं एक स्वस्थ बच्चे की कामना करती है और एक ऐसा मापदंड जिसकी मदद से आप अपने बच्चे की सेहत के बारे मे जान सकती है, वह भ्रूण का वजन है|

 

 

 

 

 

अगर आप भी प्रेग्नेंट है और आपके होने वाले शिशु का वजन कम है तो इसका तनाव न ले बल्की ये सोचिए कि आप होने वाले शिशु का वजन कैसे बढ़ा सकति है.इस ब्लॉग में हमने होने वाले बेबी का वजन बढ़ाने के टिप्स दिए हैं। उम्मेद है ये आपको मदद करेंगे।

टिप्स :

गर्भावस्था मे भ्रूण का वजन बढाने के लिए प्रभावी टिप्स

1. स्वस्थ और संतुलित आहार :

आहार गर्भावस्था मे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| यदि आप भ्रूण का वजन बढाना चाहती है, तो आपको अपने आहार मे ताजे फल, सब्जिया, होल ग्रेन, मीट और पोल्ट्री शामील करना चाहीए|

2. आहार मे बादाम और सुखे मेवे शामील करें :

अच्छी तरह से संतुलित आहार मे बादाम और सुखे मेवे भी होते है| आप बादाम, अंजीर, अखरोट और अन्य सुखे मेवे संतुलित मात्रा मे खा सकती है|

3. प्रीनेटल विटामिन :

आपके बच्चे की उचित वृध्दि और विकास के लिए आपको प्रीनेटल विटामिन दिए जाएंगे| ये विटामिन आपके बच्चे का वजन बढाने मे भी मदद करते है|

4. भरपूर पानी पिएं :

गर्भावस्था मे किसी भी प्रकार के डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा मे तरल पदाथौ का सेवन करे|

5. शांत और पॉजिटीव रहें :

यह न केवल आपके शारीरीक स्वास्थ की देखभाल करने के लिए, बल्कि मेटल हेल्थ के लिए भी महत्वपूर्ण है| किसी भी प्रकार का तनाव और चिंता आपको और साथ ही आपके होने वाले बच्चे के स्वास्थ को प्रभावित कर सकते है|

आहार :

आहार मे ऐसी कोनसी चीजे शामील करे जिससे गर्भ मे पल रहे बच्चे का वजन बढे|

1. दुध, दही, छाछ :

दही आपको infection  से बचता है| छाछ Digestion Capacity बढाता है| दुध मे प्रोटीन और कॉल्शियम की मात्रा अधिक होती है|

2. Sprouts अंकुरित :

Sprouts मे भरपूर मात्रा मे प्रोटीन रहता है, , मटकी, चना, मूग और इसमे आप ½ निंबु ले सकते है| इससे Sprouts  पचाने मे आसानी होगी|

3. सुखा मेवा :

बादाम, अखरोट, अंजीर, खजुर इसमे भरपूर मात्रा मे न्युट्रियंटस होते है जिससे Baby  बेबी का वजन बढे|

4. शकरकंद :

शकरकंद मे फाइबर, पोटेशियम, विटामीन सी, बी 6, आयरन होता है| शकरकंद मे एंटीऑक्सीडेंट बीटा कैरोटीन की उपस्थिती आपके शरीर व्दारा विटामिन ए मे परिवर्तित हो जाती है| विटामिन ए भ्रूण की त्वचा, हड्डीयों और आँखो के लिए आवश्यक है|

5. अंडे :

आप हप्ते मे 2-3 बार अंडे का सेवन कर सकते है| अंडा प्रोटीन, विटामिन डी का पावर हाऊस होता है, ये गर्भ मे पल रहे बच्चे की वृध्दि और विकास के लिए बहुत ही अच्छे है|

6. सोयाबीन :

सोयाबीन शाकाहारियो के लिए प्रोटीन का भंडार है और इसका सेवन विभीन्न रुपो मे किया जा सकता है| आप सोया का सेवन सोया दुध, सोया चंक्स, टोफु आदि के रुप मे कर सकती है|

गर्भ मे पल रहे बच्चे का वजन क्या होता है?

हर बच्चा अलग तरह से बढता है, इसलिए नीचे दी गई टेबल केवल आपको एक अनुमान देने के लिए है| गर्भावस्था के दौरान, आदर्श रुप से शिशु का महिने दर महिने वजन चार्ट|

महिना लंबाई वजन
1st month 6-7 mm
2nd month 1 inch long 9.45 gms
3rd month 3-4 inch long 28 gms
4th month 6 inch long 140 gms
5th month 10 inch long 340 gms
6th month 12 inch long 680 gms
7th month 14 inch long 900-1350 gms
8th month 16-18 inch long 1800 – 2270 gms
9th month 19-20 inch long 2700-3500 gms
X
Need Help? Chat with us