A2 गाय का घी क्या है आयुर्वेद के अनुसार इसके क्या फायदे हैं?

Spread the love

आचार्य चरक के अनुसार घी के गुणों का विष्लेषण नीचे दिए गए श्लोक के अनुसार किया गया है.वैसे तो घी के फायदे बहुत है पर आचार्य चरक ने बहुत ही अच्छी तरह से इस श्लोक में घी का महत्व बताया है।

स्मृतिबुध्यग्निशुक्रौज: कफमेदोविवर्धनम् | सर्वस्नेहोत्तमम् शीतम मधुरं रसपाकयो: | सहस्त्रवीर्य विधिभिर्घृत कर्मसहस्त्रकृत| च. सूत्र. 27 /231-232

तत्पर्य घृत को स्मृति बुद्धि बधानेवाला बताया गया है, घृत वीर्य,अग्नि , ओज, कफ और मेद को भी बढ़ता है.ये वात, पित्त सभी तरह के विष विकार, मिर्गी इनको डर करता है.ये सभी स्नेहो में सर्वश्रेष्ठ “स्नेह” है.विभिन्न औषधियों से संस्कारित होने पर ये हजारो गुण शक्तिशाली होकर हजारो प्रकार के करने में समर्थ होते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद में घृत के कितने गुण बताए गए हैं जो घृत 10 वर्ष पुराना है वह “ पुराणघृत ” जो 100 वर्ष पुराण घृत है वह कुम्भघृत है और जो 100 साल से भी अधिक पुराण घृत है वह है “महापुराण घृत”  ये आयुर्वेद के अनुसार प्रकार हैं.  मुख्य रूप से घी भैंस का घी और गाय का घी होता है।गाय के घी में A2 टाइप का जो घी होता है वो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है आइए जानते हैं A2 में ऐसा क्या खास है?

A2 गाय का घी क्या है?

A2 गाय का घी बनाने के लिए गिर गाय से निर्मित दूध का प्रयोग किया जाता है।गीर गाय ज्यदातार गुजरात के कुछ जिल्हो मैं पायें जाने वाली गाय है.A2 गाय का घी गिर गाय से बना सबसे शुद्ध घी है।A2 दूध से तैयार घी को A2 घी कहा जाता है, इसी तरह A1 दूध से तैयार घी को A1 घी कहा जाता है.A1 और A2 घी के बीच मुख्य अंतर 67वीं अमीनो एसिड श्रृंखला में निहित है .A2 घी इसमें प्रोलाइन अमीनो एसिड होता है और A1 में हिस्टिडीन अमीनो एसिड होता है।गुणवत्ता की दृष्टि से A2 घी, A1 घी से कहीं अधिक बेहतर है क्योंकि A2 घी शुद्ध नस्ल की गायों से बनाया जाता है, वहीं दूसरी ओर A1 घी क्रॉस ब्रीड गायों से बनाया जाता है। A2 घी का गलनांक( Melting point)A1 घी की तुलना में अधिक होता है जो इसे भोजन पकाने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

Nutritional value Of A2 Ghee 1 Tablespoon of A2 Ghee Contains: 

Total Fat        – 14 gm

Sodium.         – 0 g

Protein.          – 0.04gm

Vit.A                – 438 IU

Vit.D.               – 15 mcg

Vit.E.               -0.4 mg

Vit.K.               – 1.2 mcg

Choline           – 2.7 mg

Omega 3.        – 45 mg

A2 घी के फायदे: 

हड्डी को मजबूत बनाता है: 

A2 घी सूजन को कम करके आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है और हड्डियों के क्षय को भी रोकता है.

त्वचा को स्वस्थ और नमीयुक्त बनाता है: 

जब आप रूखी त्वचा पर A2 घी लगाते हैं यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है. जली हुई त्वचा पर लगाने से सुखदायक प्रभाव पड़ता है.यह विभिन्न त्वचा रोगों का इलाज कर सकता है। अगर आप रात को सोते समय दूध के साथ ए2 घी का सेवन करते हैं तो आपके बालों और त्वचा को बहुत अच्छा फायदा होगा।

शरीर को पोषण देता है: 

आयुर्वेद के अनुसार जब आप सुबह खाली पेट घी का सेवन करते हैं तो यह कोशिका पुनर्जीवन की प्रक्रिया में सुधार करता है।  यह रस धातु पर कार्य करता है और आपके शुद्ध शरीर को पोषण देता है।

त्रिदोष को संतुलित करता है: 

A2 गाय का घी शरीर में तीन दोषों को संतुलित करता है।त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) शरीर में संचार करता है और शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विशेषताओं को नियंत्रित करता है.

आंत का स्वास्थ्य (Gut health):

A2 घी शरीर को अंदर से पोषण देता है, कब्ज से बचाता है और आपको स्वस्थ रखता है।खाली पेट या सोने से पहले गर्म दूध के साथ एक चम्मच घी का सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है।

निष्कर्ष: 

A2 गाय का घी स्वास्थ्यवर्धक और स्वाद में अच्छा होता है। नियमित घी में उतने पोषक तत्व नहीं होते जितने A2 घी गाय के घी में होते हैं। A2 गाय का घी सुबह खाली पेट लेना सबसे अच्छा है।(सुबह खाली पेट घी सेवन के फायदे )

https://vedamrutgarbhsanskar.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%98%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88/

X
Need Help? Chat with us